चक्रधरपुर, दो जून ओडिशा के झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को दो लोगों को 25 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह जब्ती 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत एक अभियान के दौरान की गई थी।
पुलिस के एक जासूसी कुत्ते ने दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे दो व्यक्तियों के सामान में मादक पदार्थों का पता लगाया।
अधिकारियों ने कहा कि सामान की तलाशी के बाद डेढ़ लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किये गये।
अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में से एक बिहार के अरवल जिले का है, जबकि दूसरा ओडिशा के कंधमाल जिले का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY