देश की खबरें | उत्तरप्रदेश के बहराइच में स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बहराइच (उत्तरप्रदेश), 22 जुलाई थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत पुलिस व एसओजी ने बुधवार को 1.85 करोड़ रूपए कीमत की स्मैक के साथ दो युवकों को अलग-अलग गिरफ्तार किया ।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने शहर की मालगोदाम रोड पर 160 ग्राम स्मैक (मारफीन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया ।

यह भी पढ़े | इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई, नकली 'कोविड-19' टेस्टिंग किट्स के साथ 77 देशों से 407 लोग गिरफ्तार.

मिश्र ने बताया कि मारफीन के साथ पकड़ा गया युवक मोहम्मद कलीम अंसारी बाराबंकी जिले के नाला पीर बटावन क्षेत्र का निवासी है। कलीम बरामद स्मैक बहराइच में किसी शख्स को बेचने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि दरगाह शरीफ इलाके में ही गब्बर को पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ बुधवार सुबह गुल्लाबीर रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ा।

यह भी पढ़े | कोरोना के राजस्थान में 961 नए मामले, 6 लोगों की मौत: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसपी ने बताया कि बरामद मारफीन की कीमत करीब एक करोड़ 85 लाख रुपए आंकी जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। मिश्र ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके सम्पर्कों की जांच कराई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)