एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से दो और मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान दो और मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 946 हो गई।

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से दो और मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 11 अक्टूबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान दो और मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 946 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में शनिवार अपराह्न चार बजे से रविवार अपराह्न 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1302 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,96,268 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Mumbai Horror: मुंबई के विद्याविहार में पता पूछने के बहाने 2 महिलाओं से की गंदी हरकत, 27 वर्षीय आरोपी अरेस्ट.

विभाग के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से जहानाबाद एवं वैशाली जिले में एक—एक मरीज की मौत की खबर है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 96,745 नमूनों की जांच की गयी और इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 1217 मरीज ठीक हुए ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस के बाद BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह, सीएम योगी समेत ये दिग्गज नेता हैं शामिल.

बिहार में अबतक 84,03,189 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 1,84,224 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,097 है और कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93.86 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).