जबलपुर, 18 जनवरी मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के एक गांव में बुधवार को पत्थर तोड़ने के कारखाने की नवनिर्मित चहारदीवारी के एक हिस्से के मजदूरों पर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) प्रियंका शुक्ला ने कहा कि यह घटना बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव में हुई।
हादसे में नारायण कोल (45) और दशरथ बरकड़े (30) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गिरधारीलाल गोंड (55) घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि यह हादसा तब हुआ जब मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे।
दो दिन पहले ही दीवार का निर्माण किया गया था।
शुक्ला ने कहा कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY