MP Road Accident: मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो मजदूरों की मौत
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
खरगोन (मध्यप्रदेश), 21 सितंबर : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उपनिरीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे मेनगांव थाना क्षेत्र के निमगुल गांव के पास हुई.
उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे निमगुल गांव में काम करने जा रहे रवि वर्मा (22) और सौरभ डाबर (23) की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : कौन हैं इब्राहीम आकिल? हिजबुल्लाह का वो खूखांर कमांडर जिसे इजरायल ने हवाई हमले में मार गिराया
अधिकारी ने बताया कि बस खरगोन से इंदौर जा रही थी. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)
\