विदेश की खबरें | काबुल में बम हमले में दो लोगों की मौत : अफगान अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अब तक किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अब तक किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमाज के अनुसार, एक बम पुलिस वाहन पर चिपकाया गया था जबकि दूसरा शिक्षा मंत्रालय की एक कार में चिपकाया गया था।
फरमाज ने कहा कि पुलिस दोनों हमलों की जांच कर रही है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उन्हें विस्फोटों की जानकारी नहीं है।
इस बीच, इस्लामिक स्टेट समूह ने काबुल में मंगलवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए मोर्टार हमले की जिम्मेदारी ली जिसमें चार बच्चों सहित कम से कम 10 नागरिक घायल हो गए।
आतंकवादी समूह ने कहा कि उन्होंने काबुल में राष्ट्रपति आवास, दूतावासों और अफगान सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के 16 गोले दागे थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

