विदेश की खबरें | तुर्की की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में दो की मौत, 73 घायल

गवर्नर केटिन ओक्टाय काल्डीरिम ने सरकारी अनादोलू एजेंसी को बताया कि सकार्या प्रांत के हेनदेक शहर के बाहर स्थित कारखाने में करीब 150 मजदूर थे।

स्वास्थ्य मंत्री फारेटिन कोका ने ट्वीट किया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं 73 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर 85 एंबुलेंसों, दो हवाई एंबुलेंसों और 11 बचाव दलों को भेजा गया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.

खबरों के अनुसार, अनेक दमकल टीमों को फैक्ट्री में भेजा गया जो आवासीय इलाकों से दूर स्थित है।

विस्फोट जारी रहने से आग को काबू में करने के प्रयास बाधित हुए।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

विस्फोट होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

हेबरतुर्क टेलीविजन ने कहा कि अधिकारियों ने फैक्टी की ओर जाने वााले रास्तों को रोक दिया। मजदूरों के परिजन उनका हाल जानने मौके पर पहुंच गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)