विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आईएसआईएस के दो आंतकवादी गिरफ्तार

लाहौर, 25 सितंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहम प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | UNESCO Global Education Meeting: COVID19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र.

आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) की अगुवाई में एक अभियान में बृहस्पतिवार को लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर डेरा गाजी खान जिले से दोनों आतंकवादियों को पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया, कि सीटीडी टीम को विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि आईएसआईएस के दो आतंकवादी मौजूद हैं।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत.

आरोपियों की पहचान उस्मान उर्फ हंजला और अजहर के रूप में की गयी है। उनसे विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। अधिकारी पंजाब जिले में आईएसआईएस नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

पाकिस्तान की सरकार आधिकारिक तौर पर आईएसआईएस की अपनी धरती पर मौजूदगी से इनकार करती रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)