खेल की खबरें | मार्टा के दो गोल, ब्राजील ने चीन को 5-0 से हराया

मार्टा इस तरह लगातार पांच ओलंपिक में गोल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गयीं।

दुनिया की सातवीं रैंकिंग की टीम के लिये मार्टा के अलावा देबिन्हा, आंद्रेसा एल्वेस और बीट्रिज ने भी गोल किये।

छह बार की फीफा ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ मार्टा ने 111 अंतरराष्ट्रीय गोल किये हैं जो ब्राजील के किसी महिला या पुरूष खिलाड़ी में सबसे ज्यादा हैं

नौंवे मिनट में किये गये उनके गोल के बाद देबिन्हा ने 22वें मिनट में ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया।

मार्टा ने अपना दूसरा गोल 74वें मिनट में किया। इसके बाद एल्वेस ने पेनल्टी पर और बीट्रिज ने 89वें मिनट में गोल किया।

एपी नमिता पंत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)