नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली हवाई अड्डे पर लंदन जाने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास उन्हें टर्मिनल-3 के अंदर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रोक लिया गया।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हवाईअड्डे पर एक संदिग्ध पुरुष और एक महिला को रोककर उनके पास से फ्रेंच नागरिकों के नाम पर दो फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनके दस्तावेजों की जांच करने पर, उनके पासपोर्ट और बोर्डिंग पास पर पहले से ही प्रस्थान-आव्रजन की मुहर लगी हुई थी जो नकली थी।”
यह भी पढ़े | व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कोरोना संक्रमित: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि उनके बोर्डिंग पास भी फर्जी थे। बाद में, दोनों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि पुरुष यात्री कैमरून से आया था जबकि महिला आइवरी कोस्ट से है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY