देश की खबरें | इंग्लैंड-आयरलैंड श्रृंखला में टीवी अंपायर करेंगे नो बॉल की निगरानी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 जुलाई इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 30 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में टेलीविजन अंपायर ‘फ्रंट-फुट नो बॉल’ की निगरानी करेंगे और विश्व कप सुपर लीग के तहत खेली जा रही इस श्रृंखला में धीमी गति से गेंदबाजी करने वाली टीम के अंक काटे जाऐंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 50 ओवर के प्रारूप को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिये सोमवार को सुपर लीग शुरू की जो भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर है।

यह भी पढ़े | अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

‘ईएसपीन क्रिकइंफो’ पर छपी खबर के मुताबिक टेलीविजन अंपायर द्वारा फ्रंट-फुट नो बॉल पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी।

पिछले साल भारत-वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान आईसीसी ने फैसला किया था कि फ्रंट-फुट नो बॉल पर टीवी अंपायर नजर रखेंगे और फैसला देंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना कहर: कर्नाटक में एक दिन में COVID-19 के सबसे अधिक 5324 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1 लाख पार.

वेबसाइट के मुताबिक आईसीसी महाप्रबंधन (खेल संचालन) ज्यौफ एलार्डिस ने कहा, ‘‘ यह कुछ ऐसा है जिसका गुरुवार (आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच) को और श्रृंखला में इस्तेमाल किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सीमित ओवर के क्रिकेट में फ्री-हिट का काफी महत्व है इसलिए नो बॉल के बारे में सटीक तरीके से पता चलना जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक महत्वपूर्ण विशेषता (नो बॉल के बाद फी-हिट) मानी जाती है। क्रिकेट समिति ने विश्व कप सुपर लीग के लिए नियमों में इसकी सिफारिश की हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)