विदेश की खबरें | ट्रंप अगले कुछ दिन सैन्य अस्पताल स्थित राष्ट्रपति कार्यालय से काम करेंगे: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, तीन अक्टूबर कोविड-19 से पीड़ित पाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वॉल्टर रीड सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, अगले कुछ दिन वह वहीं से काम करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना का आकड़ा 3.44 करोड़ हुई, अब तक 1,026,717 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी सतर्कता बरतते हुए तथा अपने चिकित्सक एवं चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर राष्ट्रपति अगले कुछ दिन वॉल्डर रीड स्थित राष्ट्रपति कार्यालय से काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप को मामूली लक्षण हैं तथा वह निरंतर काम करते रहे।’’

यह भी पढ़े | Donald Trump and Melania Trump Test Positive For COVID-19: कोरोना से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य अस्पताल में भर्ती.

व्हाइट हाउस द्वारा जारी मेमो में ट्रंप के चिकित्सक सीन कॉनले ने कहा, ‘‘आज दोपहर तक राष्ट्रपति थके हुए लेकिन प्रसन्नचित थे। विशेषज्ञों का दल उनकी जांच कर रहा है, अगले कदमों के बारे में हम राष्ट्रपति और प्रथम महिला को सुझाव देंगे।’’

डॉ. कॉनले ने इससे पहले कहा था कि एहतियाती तौर पर राष्ट्रपति को रेजेनेरॉन कंपनी की पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी के मिश्रण का आठ ग्राम का एक डोज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी के अतिरिक्त जिंक, विटामिन डी, फामोटाइडाइन, मेलाटोनिन और नियमित एस्पीरिन दी जा रही है।

डॉ. कॉनले ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की सेहत भी ठीक है, उन्हें हल्का जुकाम और सिरदर्द है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम परिवार के बाकी के सदस्य संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)