विदेश की खबरें | शीर्ष सहयोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रम्प, मेलानिया को अपनी जांच करवाई

वाशिंगटन, दो अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया अपनी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनकी एक करीबी सहयोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

ट्रम्प ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट कर बताया कि उनकी करीब सहयोगी होम हिक्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद उन्होंने (ट्रम्प) खुद को पृथक कर लिया है।

यह भी पढ़े | अमेरिका-भारत के बीच साझेदारी का उदाहरण है COVID19 के खिलाफ लड़ाई: अमेरिकी विदेश मंत्रालय.

इससे उनके चुनावी अभियान में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव है।

राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने और प्रथम महिला मेलानिया ने भी कोविड-19 की जांच कराई है और उसकी रिपोर्ट का उन्हें इंतजार है।

यह भी पढ़े | राष्ट्रपति Donald Trump की निजी सलाहकार Hope Hicks कोरोना वायरस से संक्रमित, प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को किया क्वारंटीन.

ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ होप हिक्स, जो बड़ी मेहनत से काम कर रही थीं, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रथम महिला (मेलानिया) और मैं अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हम पृथक रहेंगे।’’

होप हिक्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘एयर फोर्स वन’ में राष्ट्रपति के साथ यात्रा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)