विदेश की खबरें | ट्रंप ने उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो के निदेशक को बर्खास्त किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चोपड़ा पूर्ववर्ती डेमोक्रेटिक प्रशासन के अधिक महत्वपूर्ण नियामकों में से एक थे, जो 20 जनवरी को ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से भी इस पद पर कार्यरत थे।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान, रिपब्लिकन ने चोपड़ा को संघीय व्यापार आयोग के डेमोक्रेट सदस्य के रूप में चुना था।

इस फैसले से परिचित एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि चोपड़ा को व्हाइट हाउस ने एक ईमेल के जरिये उनकी बर्खास्तगी की सूचना दी।

चोपड़ा सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन की करीबी माने जाते हैं जो ट्रंप के सबसे अधिक निशाने पर रहे हैं।

मैसाचुसेट्स डेमोक्रेट सीनेटर वॉरेन ने एक बयान में कहा था कि चोपड़ा के नेतृत्व वाली एजेंसी ने ‘‘कड़ी मेहनत करने वाले परिवारों को धोखा देने के लिए वॉल स्ट्रीट को जवाबदेह ठहराया’’ और ‘‘देश भर में अमेरिकियों की बैंकिंग प्रणाली को बंद होने से रोका, जिसमें ओवरड्राफ्ट शुल्क, धार्मिक संगठन और रूढ़िवादी के कारण वित्तीय प्रणाली से बाहर किए गए उपभोक्ता शामिल हैं।’’

कानून के अनुसार चोपड़ा का कार्यकाल पांच साल था, जिसका मतलब था कि वे सीएफपीबी निदेशक के पद पर बने रह सकते थे, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर नए राष्ट्रपति कहेंगे तो वे अपना पद छोड़ देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)