जरुरी जानकारी | ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया की विनिर्माण महाशक्ति बनाने का दावा किया

वाशिंगटन, 28 अगस्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को दोबारा विनिर्माण महाशक्ति बनाने का वादा करते हुए कहा कि कंपनियों को कर राहत देने से चीन से नौकरियां वापस आएंगी।

ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उन्हें फिर से नामित करने वाले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि दूसरे कार्यकाल में उनकी सरकार 10 महीनों में एक करोड़ नौकरियां पैदा करेगी।

यह भी पढ़े | अगर हम लगातार इस मामले को बढ़ाते रहे हैं तो केंद्र को JEE और NEET परीक्षाओं को स्थगित करना होगा: सचिन पायलट: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ट्रंप ने गुरुवार रात कहा, ‘‘अगले चार वर्षों में हम अमेरिका को दुनिया की विनिर्माण महाशक्ति बना देंगे। हम अवसरों का विस्तार करेंगे, अपनी चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखलाओं को वापस अपने देश में लाएंगे और चीन पर निर्भरता को समाप्त करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि करों और विनियमों को अभूतपूर्व स्तर तक कम किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने अपने पहले कार्यकाल में किया था, मैं मेहनती नागरिकों के लिए करों में और कटौती करूंगा, उन्हें नहीं बढ़ाऊंगा। हम चीन से नौकरियों को वापस अमेरिका लाने के लिए कर रियायत भी देंगे। और हम उन कंपनियों पर शुल्क लगाएंगे जो विदेशों में उत्पादन करती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुनिश्चित करूंगा कि हमारी कंपनियां और नौकरियां हमारे देश में रहें, जैसा कि मैं पहले से ही कर रहा हूं। बिडेन का एजेंडा ‘मेड इन चाइना’ है। मेरा ‘एजेंडा मेड इन यूएसए’ है।’’

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन, ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)