वाशिंगटन, आठ नवंबर डोनाल्ड ट्रंप का नाम, अमेरिका के उन 11 राष्ट्रपतियों की सूची में दर्ज हो गया है जिन्होंने इस पद पर बने रहने के लिए लगातार दोबारा जीत हासिल करने की नाकाम कोशिशें की थीं ।
रिचर्ड निक्सन के इस्तीफे के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बने गेराल्ड फोर्ड 1976 में दोबारा राष्ट्रपति बने रहने के अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए थे।
यह भी पढ़े | America: जो बाइडेन ने कहा- अब मरहम लगाने का वक्त, अमेरिका के खिलाफ दांव लगाने वालों को दी चेतावनी.
ट्रंप से पहले पुन: चुनाव में पराजित होने वाले अंतिम राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश (1992 में) थे।
ग्रोवर क्लीवलैंड 1888 में पुन: राष्ट्रपति बनने के अभियान में हार गये थे लेकिन वह चार साल बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन को हराकर पुन: राष्ट्रपति बन गये थे। सीएनएन की खबर के अनुसार वह अमेरिकी इतिहास में एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति रहे जो दो बार राष्ट्रपति रहे लेकिन लगातार दो कार्यकाल में नहीं।
यह भी पढ़े | कमला हैरिस की जीत से उनके मामा बालचंद्रन खुश, कहा- जल्द करूंगा मुलाकात.
सीएनएन के अनुसार इस सूची में उन राष्ट्रपतियों के नाम नहीं हैं जिन्हें उनसे अगले कार्यकाल के लिए होने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से उम्मीदवर नहीं बनाया गया।
तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडेन ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY