एजेंसी न्यूज

Mike Waltz Will Be New NSA Of US: डॉनल्ड ट्रंप ने सांसद माइकल वाल्ट्ज से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का जिम्मा संभालने के लिए कहा

वाल्ट्ज ‘आर्मी नेशनल गार्ड’ के सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैनिक रह चुके हैं. वाल्ट्ज को ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद देने के बारे में विचार किया जा रहा है जब यूक्रेन को हथियार उपलबध कराने के मौजूदा प्रयासों और रूस तथा उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती साझेदारी पर चिंताओं से लेकर पश्चिम एशिया में ईरान के छद्म समूहों द्वारा लगातार हमलों और इजराइल, हमास तथा हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष विराम के लिए दबाव जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने कई संकट हैं.

Mike Waltz Will Be New NSA Of US:  डॉनल्ड ट्रंप ने सांसद माइकल वाल्ट्ज से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का जिम्मा संभालने के लिए कहा
mike waltz

वाल्ट्ज ‘आर्मी नेशनल गार्ड’ के सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैनिक रह चुके हैं. वाल्ट्ज को ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद देने के बारे में विचार किया जा रहा है जब यूक्रेन को हथियार उपलबध कराने के मौजूदा प्रयासों और रूस तथा उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती साझेदारी पर चिंताओं से लेकर पश्चिम एशिया में ईरान के छद्म समूहों द्वारा लगातार हमलों और इजराइल, हमास तथा हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष विराम के लिए दबाव जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने कई संकट हैं.

पूर्व-मध्य फ्लोरिडा से रिपब्लिकन पार्टी के तीन बार के सांसद वाल्ट्ज पिछले सप्ताह अमेरिकी संसद में निर्वाचित होने और आसानी से पुन: चुनाव जीतने वाले अमेरिकी सेना के पहले पूर्व सदस्य हैं. वह ट्रंप के कट्टर समर्थक रहे हैं. उन्हें चीन के प्रति कठोर रुख रखने वाला माना जाता है और उन्होंने ही कोविड-19 की उत्पत्ति तथा चीन में मुस्लिम उइगर आबादी के उत्पीड़न के कारण बीजिंग में 2022 में हुए शीतकालीन ओलंपिक का अमेरिका द्वारा बहिष्कार करने का आह्वान किया था. यह भी पढ़ें : नीदरलैंड में इजराइली प्रशंसकों को निशाना बनाकर की हिंसा के बाद ‘ट्राम’ में आग लगायी

उन्होंने नीति सलाहकार के रूप में पेंटागन में भी काम किया है. ट्रंप के सत्ता परिवर्तन अभियान की प्रवक्ता कैरोलाइन लीविट ने कहा, ‘‘निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे प्रशासन में काम करने वाले लोगों के बारे में जल्द ही फैसला लेना शुरू करेंगे. निर्णय लेने के बाद उनकी घोषणा की जाएगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).