गुजरात के आणंद जिले में जांच के दौरान कांस्टेबल पर चढ़ाया ट्रक, मौत
गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार देर रात जांच के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय ट्रक से कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया.
आणंद, 20 जुलाई : गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार देर रात जांच के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय ट्रक से कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बोरसाद शहर के पास एक राजमार्ग पर देर रात एक बजे हुई.
पुलिस अधीक्षक पी एच देसाई ने कहा कि कांस्टेबल करणसिंह राज (40) ने एक कंटेनर ट्रक को रुकने का संकेत दिया लेकिन ट्रक चालक ने वाहन से राज को कुचल दिया. यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत
देसाई ने कहा, “राज गंभीर रूप से घायल हो गए और पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.”
अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर भाग गया और उसकी तलाश की जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Chaitra Navratri 2026 Day 5: चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन, पूजा-पाठ को लेकर सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; देखें VIDEO
गुजरात UCC बिल के खिलाफ अहमदाबाद में AIMIM का प्रदर्शन; जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Virat Kohli IPL 2026 Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन विराट कोहली रचेंगे इतिहास? ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले बल्लेबाज
Jasprit Bumrah Journey In IPL: आईपीएल में अबतक कुछ ऐसा जसप्रीत बुमराह का सफर, 145 मैचों में चटकाए इतने विकेट, यहां जानें सीजन दर सीजन प्रदर्शन
\