देश की खबरें | मिजोरम में ट्रक चालकों ने जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत की, सड़क बंद होने से ईंधन का बढ़ा संकट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में एक परिवहन संघ ने ही राष्ट्रीय राजमार्ग 306/06 के जर्जर हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले टैंकर और ट्रकों का आवागमन बंद हो गया है और यहां ईंधन का संकट पैदा हो गया है।
आइजोल, एक जुलाई मिजोरम में एक परिवहन संघ ने ही राष्ट्रीय राजमार्ग 306/06 के जर्जर हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले टैंकर और ट्रकों का आवागमन बंद हो गया है और यहां ईंधन का संकट पैदा हो गया है।
मिजोरम की जीवन रेखा एनएच- 306 राज्य को असम से जोड़ती है और राजमार्ग के एक हिस्से को एनएच-6 कहा जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम टिपर एसोसिएशन (एमटीए) के तत्वावधान में ट्रक चालकों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-6/306 के जर्जर सैरांग-कॉनपुई खंड की मरम्मत की जा रही है, जिससे 26 जून से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छठे दिन भी इसे तेल टैंकरों और मालवाहक वाहनों के लिए बंद रखा गया है।
राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशक सैजिकपुई ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों को छोड़ने के लिए एमटीए से की गई सख्त अपील के बाद मंगलवार को कुछ तेल टैंकर और एलपीजी गैस से लदे ट्रक आइजोल की ओर बढ़ने लगे।
उन्होंने वर्तमान में हो रही तेल की कमी के अगले कुछ दिनों में हल हो जाने की आशा व्यक्त की।
सैज़िकपुई ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी की कोई शिकायत नहीं है।
अन्य राज्यों से सभी आपूर्तियां इसी राजमार्ग के माध्यम से मिजोरम पहुंचती हैं।
‘पीटीआई-’ के संवाददाता ने बताया कि राज्य की राजधानी आइजोल के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर मंगलवार को स्टॉक खत्म हो गया, जबकि कुछ पेट्रोल पंपों पर सरकार द्वारा जारी कूपन के आधार पर पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

