देश की खबरें | त्रिपुरा की भाजपा सरकार रिक्तियों को भरने में असफल : माकपा नेता चौधरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जितेन्द्र चौधरी ने शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन सरकार पर अपने विभागों में रिक्त पदों को भरने में विफल रहने का आरोप लगाया।
अगरतला, 11 जनवरी त्रिपुरा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जितेन्द्र चौधरी ने शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन सरकार पर अपने विभागों में रिक्त पदों को भरने में विफल रहने का आरोप लगाया।
उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जनजातीय शाखा त्रिपुरा राज्य गणमुक्ति परिषद (जीएमपी) द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान त्रिपुरा में सरकारी कर्मचारियों की संख्या में 56,000 की कमी आई है।
चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा ने वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सरकारी क्षेत्र में 50,000 पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसने पांच वर्षों में सात लाख रोजगार सृजन का भी वादा किया था। अब मार्च 2018 से मार्च 2024 तक सरकारी क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या 56,000 कम हो गई है।’’
चौधरी ने भाजपा विधायकों को शुक्रवार को विधानसभा में एक ‘‘प्रस्ताव’’ लाने पर बेरोजगार युवाओं को सरकार के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाने के लिए भी आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने विधानसभा में रोजगार के मुद्दे पर प्रस्ताव रखा तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हम पर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया! हम चाहते हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भरे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

