नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि तोक्यो अगले साल अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेलों की मेजबानी करेगा और देश इस खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिये तैयार है।
ओलंपिक में अब ठीक एक साल का समय बचा है। इस अवसर पर आईओए ने अपने संदेश में दुनिया भर के खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ साथ तोक्यो खेलों के आयोजकों को अगले साल सफल आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: राज्य में COVID-19 के बढ़ते कहर को देखते हुए इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे सीएम उद्धव ठाकरे.
आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति), उसके सहयोगी और तोक्यो में हमारे मित्र आज से एक साल बाद ओलंपिक अभियान में अब तक के सबसे सफल खेलों का आयोजन करेंगे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश इन खेलों में भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर उत्सुक है। ’’
मेहता ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विश्व भर के खेल समुदाय के सामने नयी चुनौतियां पेश कर दी हैं और अभी लंबा रास्ता तय करना है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसके कुछ नुकसान है तो कई फायदे भी हैं। हमारे राष्ट्रीय खेल महासंघ ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित रखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सभी ऐहतियाती उपाय अपना रहे हैं। ’’
तोक्यो खेलों को कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था। इनका आयोजन अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY