खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले तीन महीने बाद

आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि रिले 25 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी । नौ महीने पहले जब महामारी के कारण ओलंपिक स्थगित किये गए, तब भी रिले यहीं से शुरू होनी थी ।

जापान के तटवर्ती इलाके में स्थित यह शहर दस साल पहले भूकंप और सुनामी में तबाह हो गया था । इसके बाद परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी भी इसने झेली ।

यह भी पढ़े | क्लासप्लस ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.

टॉर्च रिले पूरे जापान में घूमेगी जिसमें 10000 धावक और सैकड़ों अधिकारी भाग लेंगे । इसमें स्थानीय रहवासी शामिल नहीं हैं ।

तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के उप महानिदेशक यूकिहिको नुनोमूरा ने कहा ,‘‘ टॉर्च रिले के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जायेगा । दर्शक, टॉर्च को थामने वाले और अधिकारी सब इसका पालन करेंगे ।’’

यह भी पढ़े | AUS vs IND 1st Test 2020: गावस्कर की द अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी.

रिले 121 दिन तक चलेगी और 859 शहरों से गुजरेगी । ओलंपिक 23 जुलाई 2021 से शुरू होंगे ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)