खेल की खबरें | श्रीलंका के तीन क्रिकेटर मैच फिक्सिंग के लिये आईसीसी जांच के दायरे में : खेल मंत्री

कोलंबो, तीन जून श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने बुधवार को कहा कि उनके देश के कम से कम तीन क्रिकेटरों की मैच फिक्सिंग के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जांच कर रही है।

अलाहापेरुमा ने यह नहीं बताया कि वे पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित की टीम, तीन खिलाड़ियों ने दौरा करने से किया इनकार.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खेद है कि खेल में अनुशासन और चरित्र गिर गया है।’’

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हालांकि कहा कि कोई भी वर्तमान खिलाड़ी आईसीसी जांच में शामिल नहीं है।

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

एसएलसी ने बयान में कहा, ‘‘एसएलसी का मानना है कि माननीय मंत्री ने जिसका जिक्र किया वह आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा तीन पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू करना है। इसमें वर्तमान समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। ’’

तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका पर लगे ड्रग रखने के आरोपों के बारे में अलाहापेरुमा ने कहा, ‘‘यह दुखद है और देश ने उससे काफी उम्मीदें लगायी थी। ’’

मदुशंका को श्रीलंका पुलिस ने पिछले सप्ताह हेरोइन रखने के आरोप में हिरासत में लिया था। एसएलसी ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)