Telangana: हैदराबाद में सीवर के मैनहोल की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को एक सीवर के मैनहोल की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 1 मार्च : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को एक सीवर के मैनहोल की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक शहर के कुलसुमपुरा में मैनहोल में प्रवेश करने वाला 40 वर्षीय एक कर्मचारी गिर गया और उसे बचाने की कोशिश करने वाले दो अन्य लोग भी बेहोश हो गए.
पुलिस ने बताया कि तीन मजदूरों में से एक को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : दिल्ली में पालतू पिटबुल के हमले में सात वर्षीय लड़की घायल
इसने बताया कि इसके बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) के कर्मियों ने दो अन्य श्रमिकों के शव बरामद किए.
संबंधित खबरें
तेलंगाना: बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मियों पर गिरेगी गाज, वेतन से कटेंगे 15% या ₹10,000
Hyderabad Doctor Suicide: बिल्ली को लेकर विवाद के बाद 23 वर्षीय डॉक्टर ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Telangana Shocker: तेलंगाना के मेडक में कर्ज से परेशान दंपति ने 1.5 लाख में बेचा नवजात बेटा, 5 गिरफ्तार
\