एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पालतू पिटबुल के हमले में सात वर्षीय लड़की घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कुत्तों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शाहदरा के जगतपुरी इलाके में एक पालतू पिटबुल के हमले में सात वर्षीय लड़की घायल हो गयी है।

देश की खबरें | दिल्ली में पालतू पिटबुल के हमले में सात वर्षीय लड़की घायल

नयी दिल्ली, दो मार्च राष्ट्रीय राजधानी में कुत्तों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शाहदरा के जगतपुरी इलाके में एक पालतू पिटबुल के हमले में सात वर्षीय लड़की घायल हो गयी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि लड़की शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले जाने लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया।

उन्होंने बताया कि लड़की की मां उसे एक अस्पताल लेकर गयी और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

पुलिस ने बच्ची की मां का बयान दर्ज कर लिया है और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक शिवानंद भास्कर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (पशुओं के संबंध मे लापरवाहीपूर्ण कृत्य) और 337 (अन्य लोगों की जान या निजी सुरक्षा खतरे में डालकर नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आयी हैं।

गत सप्ताह, मध्य दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में कथित तौर पर आवारा कुत्तों के हमले में दो वर्षीय लड़की की मौत हो गयी थी। 15 फरवरी को एक व्यक्ति ने एक ऑटो रिक्शा चालक पर हमला कर दिया था तथा अपने कुत्ते से उसके कई बार कटवाया था। ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपी से कथित तौर पर केवल अपने कुत्ते को पट्टे में बांधकर रखने को कहा था।

उत्तरपूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में 22 जनवरी को कथित तौर पर एक पालतू कुत्ते ने दो वर्षीय लड़की पर हमला कर दिया था। इससे एक दिन पहले उत्तरपश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क में एक पिटबुल कुत्ते ने सात वर्षीय लड़के पर हमला कर दिया था।

शाहबाद डेयरी इलाके में सात वर्षीय लड़की पर कथित तौर पर ‘अमेरिकन बुली’ कुत्ते ने उस वक्त हमला कर दिया था जब वह अपने घर के समीप खेल रही थी। एक अन्य घटना बुराड़ी की उत्तराखंड कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने कथित तौर पर 18 महीने की बच्ची को उसके दादा की गोद से झपट कर उसे मार डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).