एजेंसी न्यूज

द्वारका में डीडीए के निर्माण स्थल पर लिफ्ट गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

द्वारका के सेक्टर-14 इलाके में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के निर्माण स्थल पर एक खुली लिफ्ट के ऊंचाई से गिरने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

द्वारका में डीडीए के निर्माण स्थल पर लिफ्ट गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 30 जून : द्वारका (Dwarka) के सेक्टर-14 इलाके में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के निर्माण स्थल पर एक खुली लिफ्ट के ऊंचाई से गिरने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना शाम करीब पांच बजे मिली.

उन्होंने बताया कि तीन घायलों को सेक्टर-12 के एक अस्पताल ले जाया गया जबकि एक अन्य को द्वारका मोड़ पर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. द्वारका के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने कहा कि मृतकों की पहचान पन्ना लाल यादव, बसंत और मंगल प्रसाद सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि एक अन्य घायल सुरेंद्र राय का उपचार जारी है. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: सीएम तीरथ सिंह रावत को आज पार्टी आलाकमान ने बुलाया दिल्ली, सुबह 10.30 बजे होंगे रवाना

पुलिस ने कहा कि एक मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है. संपर्क करने पर डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).