चाईबासा (झारखंड), 12 जनवरी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन और कमांडो घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के तुंबहका जंगल में दोपहर में हुई जब बुधवार को इसी तरह के एक विस्फोट के बाद नक्सल विरोधी अभियान जारी था।
बुधवार को हुए विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के छह कमांडो घायल हो गए थे।
उन्होंने कहा कि तीन घायल कमांडो को रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।
पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सलियों के एकत्र होने की गोपनीय सूचना पर बुधवार को जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने एक आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें छह कमांडो घायल हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY