मलकानगिरी (ओडिशा), 15 अक्टूबर ओडिशा के आदिवासी बहुल मलकानगिरी जिले के एक गांव में कथित रूप से खाद्य विषाक्तता से बृहस्पतिवार को तीन बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों बच्चे भाई-बहन थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों की मां और बहन की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर पी नंदा ने बताया कि सभी कछेली गांव के रहने वाले हैं और बुधवार की रात खाना खाने के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई।
उन्होंने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े | Gupkar Declaration: फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई बैठक, बोले- हम लोगों के छीने अधिकार वापस मांगते हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन नाबालिगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और उनकी उम्र तीन से 12 साल के बीच है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि खाने के नमूने को एकत्र कर लिया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि खाने में जहरीला पदार्थ तो नहीं मिला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY