देश की खबरें | महाराष्ट्र के लातूर जिले में डूबने से तीन बच्चों की मौत

लातूर (महाराष्ट्र), 27 मई जिले में शुक्रवार को एक बांध में तैरने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

तहसीलदार सुरेखा स्वामी ने बताया कि घटना जालकोट तहसील के लाली (खुर्द) गांव में सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। उन्होंने बताया कि दो भाइयों सहित चार बच्चे तिरु नदी पर बने बांध में तैरने गए थे।

उन्होंने बताया कि संगमेश्वर बंदू तेलंगे (13) और उसके भाई श्याम ऊर्फ चीमा (15) अपने रिश्तेदारों एकनाथ (15) और विष्णुकांत (18) के साथ तैरने गए थे।

उन्होंने बताया कि संगमेश्वर पानी में उतरा लेकिन तैर नहीं सका और डूबने लगा, ऐसे में एकनाथ और विष्णुकांत दोनों भाई उसे बचाने उतरे लेकिन तीनों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चौथे बच्चे से सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग ने मिलकर तीनों शवों को बाहर निकाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)