देश की खबरें | नोएडा में लॉकडाउन एवं धारा-144 के उल्लंधन के आरोप में तीन गिरफ्तार

नोएडा, पांच जुलाई कोरोना वायरस की महामारी को नियंत्रित करने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में लागू धारा-144 व लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस ने रविवार को सघन जांच की।

पुलिस ने धारा-144 और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो मामले दर्ज किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1311 नए केस दर्ज किए गए, 69 की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने धारा-144 व लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए सघन जांच की।

उन्होंने बताया कि 1,709 वाहनों की पुलिस ने जांच की। इनमें से 761 वाहनों का चालान काटा, जबकि दो वाहनों को जब्त किया।

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में COVID-19 संक्रमण केस को रोकने लिए सोमवार से लागू होगा 'ट्रिपल लॉकडाउन'.

उन्होंने बताया कि 1,03,000 रूपये पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में वसूले। कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस 200 जांच बिंदुओं पर 24 घंटे अवरोधक लगाकर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)