विदेश की खबरें | यह चुनाव ‘अमेरिकी स्वप्न’ और ‘समाजवादी दु:स्वप्न’ के बीच चयन है: ट्रंप

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन नवंबर को होने वाला चुनाव ‘‘अमेरिकी स्वप्न और समाजवादी दु:स्वप्न’’ के बीच चयन है।

ट्रंप ने टाम्पा में एक चुनावी रैली में कहा कि बाइडेन अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अब तक के ‘‘सबसे खराब’’ उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update in US: अमेरिका में एक दिन में सबसे अधिक 81,599 COVID19 के मामले दर्ज, एक दिन में एक हजार से अधिक की हुई मौत.

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘यह चुनाव अमेरिकी स्वप्न और समाजवादी दु:स्वप्न के बीच चयन है।’’

ट्रंप ने कहा कि यदि बाइडेन चुनाव जीत जाते हैं, तो अमेरिका वेनेजुएला की तरह बन जाएगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Russia: रूस में COVID19 के रिकॉर्ड 17,717 नए मामले दर्ज, पिछले 24 घंटों में 14 हजार 740 लोग हुए ठीक.

राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं, अमेरिका समाजवादी देश नहीं बन सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि क्या हमारे बच्चों को समाजवाद का कष्ट सहने की सजा दी जाएगी या वे अमेरिकी सपने को जीने में सक्षम होंगे।’’

ट्रंप (77) ने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सबसे खराब उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति पद की राजनीति के इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। मैं परवाह नहीं करता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)