एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस की महिला इकाई ने महिला आरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महिला इकाई ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया।

देश की खबरें | कांग्रेस की महिला इकाई ने महिला आरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अभियान शुरू किया

नयी दिल्ली, 29 जुलाई कांग्रेस की महिला इकाई ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक बयान में कहा कि जंतर मंतर से शुरू किया गया अभियान हर राज्य, जिले, शहर और गांव तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा, जब तक देश की ‘आधी आबादी’ की मांगें पूरी नहीं हो जातीं और उन्हें उनके अधिकार और सुरक्षा नहीं मिल जाती।

लांबा ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून पारित कर दिया था लेकिन इसके कार्यान्वयन को लंबित रखा है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण कानून तुरंत लागू किया जाना चाहिए ताकि हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र की महिलाएं इस कानून से लाभान्वित हो सकें।

महराराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जम्मू-कश्मीर में भी इसी साल चुनाव संभावित है।

लांबा ने कहा, ‘‘हमारी मांग 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने की है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इसे आज करें, अभी करें और महिलाओं को उनके अधिकार सुनिश्चित करें।’’

कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारी दूसरी मांग आर्थिक न्याय की है। आज महिलाएं बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से परेशान हैं। इसके कारण कई महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। ऐसे में, महिलाओं को आर्थिक न्याय मिलना चाहिए।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).