नयी दिल्ली, 17 अगस्त संसद की सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति द्वारा फेसबुक से जुड़े एक ताजा विवाद को लेकर इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी से जवाब मांगने की संभावना के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और विपक्षी सांसदों शशि थरूर एवं महुआ मोइत्रा के बीच सोमवार को टि्वटर पर वाकयुद्ध देखने को मिला।
दरअसल, अमेरिकी अखबार ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ ने शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट में फेसबुक के अनाम सूत्रों के साथ साक्षात्कारों का हवाला दिया है। इसमें दावा किया गया है कि उसके एक वरिष्ठ भारतीय नीति अधिकारी ने कथित तौर पर सांप्रदायिक आरोपों वाला पोस्ट डालने के मामले में तेलंगाना के एक भाजपा विधायक पर स्थायी पाबंदी को रोकने संबंधी आंतरिक पत्र में दखलंदाजी की थी।
यह भी पढ़े | Pune: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,829 नए मामले सामने आए, 82 की मौत.
इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के प्रमुख थरूर ने रविवार को कहा कि यह समिति इस खबर के बारे में फेसबुक से जवाब मांगना चाहेगी।
समिति के सदस्य और भाजपा सांसद दुबे ने थरूर की टिप्पणी पर कहा कि सदस्यों को अपनी पार्टी के नेताओं के अहम की संतुष्टि के लिए इस समिति को राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए।
यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal को अस्पताल से मिली छुट्टी, COVID-19 से थे संक्रमित.
दुबे ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘शशि थरूर, आप समिति और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की संतुति के बिना राहुल गांधी का एजेंडा बंद करिए।’’
इसपर, तृणमूल कांग्रेस की सांसद और समिति की सदस्य महुआ ने कहा कि किस विषय को कब सूचीबद्ध करना है और किसे बुलाना है, यह समिति के अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY