खेल की खबरें | फुटबाॉल का वास्तविक दुखद नुकसान: फाउलर

वास्को, 26 नवंबर लीवरपूल के पूर्व महान खिलाड़ी और एससी ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फाउलर ने गुरुवार को अर्जेन्टीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक करार दिया।

ब्राजील के पेले के साथ दुनिया के सर्वकालिक महानतम फुटबॉलर माने जाने वाले माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 60 साल के थे।

यह भी पढ़े | Diego Maradona Passes Away: सचिन तेंदुलकर ने कहा- फुटबॉल और खेल जगत ने अपना महानतम सपूत खो दिया.

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर फाउलर ने कहा, ‘‘यह बेहद दुखद है। मुझे लगता है निश्चित तौर पर बड़े होते हुए मैं उनसे प्रेरणा लेता था। निश्चित तौर पर वह महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी दुखद है और हमें पता है कि उनके जीवन में विभिन्न समस्याएं थीं। लेकिन इस तथ्य को मत भूलिए कि वह बेहद स्तरीय खिलाड़ी थे।’’

यह भी पढ़े | Diego Maradona Passes Away: विवियन रिचर्ड्स ने कहा- यकीन नहीं हो रहा कि फुटबॉल का महानायक नहीं रहा.

फाउलर ने कहा कि वह भाग्यलशाली है कि अर्जेन्टीना के इस खिलाड़ी से कुछ बार मिलने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी नजर में वह शानदार इंसान थे। यह फुटबॉल के लिए वास्तविक दुखद नुकसान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)