देश की खबरें | चुनाव प्राधिकरण बनने के साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई : कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से केंद्रीय चुनाव प्राधिकारण का गठन करने के साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई।

पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संगठन में बदलाव एक निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है। कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों में किसी का कोई गतिऱोध नहीं, एक स्वर में ये निर्णय किया गया कि सोनिया गांधी सब संगठनात्मक बदलाव नए सिरे से करें, उसके आधार पर सोनिया जी ने ये बदलाव किए।’’

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार किसानों के साथ ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ की तरह व्यवहार कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘ बहुत सारे नए लोगों को मौका मिला है, बहुत सारे पार्टी के पुराने लोगों को मौका मिला है, बहुत सारे साथी जो पहले से चले आ रहे थे वो और ज्यादा बल से पार्टी की, संगठन की सेवा करते रहें। मुझे लगता है कि हर बदलाव को एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के तहत देखने की आवश्यकता है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सभी लोगों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया था और कई ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह भी किया था।

यह भी पढ़े | NEET Exams 2020: कल होने वाली नीट परीक्षा के लिए लखनऊ के सेंटर पर किये गए ऐहतेयाती उपाय: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अन्य सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने चुनाव प्राधिकरण का गठन किया है और इसके साथ ही अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का पुनर्गठन किया गया है। इसमें मिस्त्री के अलावा राजेश मिश्रा, कृष्णा गौड़ा, ज्योतिमणि और अरविंदर सिंह लवली को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)