देश की खबरें | नौकरी छूटने से प्रवासी मजदूर ने की खुदकुशी, मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने भी दी जान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इसके साथ ही थाना बीटा- दो क्षेत्र के सेक्टर बीटा- 2 में रहने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जान दे दी।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में रहने वाला उमाशंकर प्रसाद (30 वर्ष) ग्रेटर नोएडा मैं स्थित एक पेन बनाने वाली नामी कंपनी में काम करते था।

यह भी पढ़े | MP Bye Poll Election 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों लिस्ट, प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसकी नौकरी छूट गई थी। नवंबर माह में उसकी शादी होने वाली थी।

उन्होंने बताया कि उमाशंकर ने मंगलवार की देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिचितों ने बताया कि नौकरी छूटने की वजह से वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में ऑक्सफोर्ड में पढ़े मनीष बरियार चुनावी अखाड़े के बने ‘योद्धा’, मांग रहे वोट.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा -दो क्षेत्र के सेक्टर बीटा- दो में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा कुमारी रिंकी ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)