देश की खबरें | बलिया कांड के मुख्‍य आरोपी की रिमांड पर कल होगी सुनवाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया, 20 अक्‍टूबर बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर कांड के मुख्‍य आरोपी की हिरासत को लेकर बुधवार को सुनवाई होगी।

पुलिस ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | IPL-13: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दुर्जनपुर ग्राम में पिछले दिनों सरकारी सस्‍ते गल्‍ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्‍यक्ति की हत्‍या के मुख्‍य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की रिमांड के लिए पुलिस ने मंगलवार को अदालत में दायिका दायर की है।

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप सिंह की पुलिस रिमांड के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आवेदन किया गया है ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार चुनाव में इस्‍तेमाल के लिए ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई.

उन्होंने बताया कि अदालत में इस अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होगी। घटना में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी व शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पुलिस रिमांड में देने का अनुरोध करेगी।

उल्‍लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के आवंटन के दौरान गोली चलने से जयप्रकाश पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गयी थी तथा कई लोग घायल हो गये थे।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)