एजेंसी न्यूज

Bihar Assembly Elections 2020: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार चुनाव में इस्‍तेमाल के लिए ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई

भदोही पुलिस ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग-दो पर गोपीगंज थाना क्षेत्र से अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है।

Bihar Assembly Elections 2020:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार चुनाव में इस्‍तेमाल के लिए ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई
शराब जब्त/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भदोही पुलिस (Bhadohi Police) ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग-दो पर गोपीगंज थाना क्षेत्र से अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 1350 लीटर अंग्रेजी शराब पानी के टैंकर से हरियाणा से बिहार (Bihar) ले जाई जा रही थी. यह शराब बिहार चुनाव (Bihar Elections) में इस्‍तेमाल के लिए थी. गोपीगंज के पुलिस निरीक्षक कृष्‍णानंद राय ने मंगलवार को बताया कि अंग्रेजी शराब की तीन हजार बोतलों में भरी 1350 लीटर शराब बरामद की गयी है। उन्होंने कहा कि चकपड़ौना के पास एक ढाबा पर रुक कर शराब तस्‍कर खाना खा रहे थे तभी सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई.  पुलिस को देखते हुए सभी फरार हो गये.

वहां एक ट्रैक्‍टर के पीछे लगे पानी के टैंकर से कुल 150 पेटियों में शराब मिली.  पुलिस ने वहां से ट्रैक्‍टर और टैंकर तथा एक बोलेरो गाड़ी भी पकड़ी।यह भी पढ़े | पीएम मोदी राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा- याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि खाना खाने के दौरान तस्‍कर आपस में बातचीत कर रहे थे कि शराब बिहार चुनाव में इस्‍तेमाल के लिए ले जाई जा रही थी।उन्‍होंने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).