नयी दिल्ली, 14 अगस्त लेखिका सुभद्रा सेन गुप्ता ने अपनी अंतिम पुस्तक में हमारी प्राचीन सभ्यताओं, राजशाही और लोगों के बारे में आकर्षक कहानियां लिखी हैं और इसमें इतिहास, संस्कृति, कला ओर समाज के कई पहलुओं को समेटा गया है। सुभद्रा सेन का कोविड-19 के निधन हो गया।
‘पफिन बुक्स’ उनकी पुस्तक ‘‘लेट अस गो टाइम ट्रैवलिंग अगेन : इंडियंस थ्रू द एजेज’’ का प्रकाशन कर रही है।
भारतीय मलमल किस तरह से क्लियोपेट्रा के वार्डरोब में शामिल हुए? देश भर के घरों में किसने महाभारत को लोकप्रिय बनाया? क्या हमारे पूर्वज बगैर टेलीस्कोप के बृहस्पति एवं शनि ग्रहों को वास्तव में पहचानते थे?
सेनगुप्ता प्राचीन भारत के बारे में इस तरह के कई सवालों का जवाब मुहैया कराती हैं। किताब बच्चों को इतिहास की यात्रा कराती है और उस वक्त के कई पेशे के बारे में जानकारी देती है।
पेंगुईन रैंडम हाउस की सोहिनी मित्रा ने कहा कि सेनगुप्ता ने अपने लोकप्रिय कार्यों के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी है।
सेनगुप्ता ने बच्चों के लिए 40 से अधिक किताबें लिखी हैं क्योंकि उनका मानना था कि बच्चे दुनिया में सबसे अच्छे पाठक होते हैं। उन्हें 2014 में साहित्य अकादमी ने बाल साहित्य पुरस्कार से नवाजा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY