मुंबई, 30 जुलाई निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' 11 अगस्त से जी5 पर प्रसारित होगी।
जी5 ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शो की तारीख की घोषणा की।
इसने एक ट्वीट में कहा, ''क्या आप अभी तक 'द कश्मीर फाइल्स' की भयावहता से उबर नहीं पाए हैं? क्या होगा....अगर वो सिर्फ पूरी कहानी की मात्र शुरुआत भर हो....तैयार हो जाइए, क्योंकि विवेक अग्निहोत्री वापस आ रहे हैं...11 अगस्त से जी5 पर 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' के साथ।''
अग्निहोत्री ने पूर्व में बताया था कि 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' में रिसर्च, पुरानी फुटेज और 2022 में उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए उनके द्वारा लिए गए साक्षात्कार शामिल हैं।
निर्माताओं के अनुसार, सात भाग की इस सीरीज में ऐतिहासिक, जातीय और भू-राजनीतिक विवरणों पर प्रकाश डाला गया है जिसमें उन घटनाओं, अपराधों और परिस्थितियों का वर्णन शामिल है, जिनके कारण 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों का नरसंहार और बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था।
अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व अभिनेत्री पल्लवी जोशी के बैनर आईएमबुद्धा एंटरटेनमेंट और मीडिया एलएलपी ने इस सीरीज का निर्माण किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY