IND vs WI: "सफर लंबा रहा लेकिन अभी यह शुरूआत ही है", यशस्वी जायसवाल का बयान

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि उनका सफर काफी लंबा और कठिन रहा और पदार्पण टेस्ट में ‘प्लेयर आफ द मैच’ का पुरस्कार जीतना भविष्य में कामयाबियों की कई कहानियों की शुरूआत भर है.

यशस्वी जयसवाल (Photo Credits: Twitter)

रोसीयू, 15 जुलाई: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि उनका सफर काफी लंबा और कठिन रहा और पदार्पण टेस्ट में ‘प्लेयर आफ द मैच’ का पुरस्कार जीतना भविष्य में कामयाबियों की कई कहानियों की शुरूआत भर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जायसवाल ने 171 रन बनाये और कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की. यह भी पढ़ें: IND vs WI: "अश्विन भारत के महानतम मैच विनर में से एक, यशस्वी जायसवाल में गजब की परिपक्वताछ", गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने की तारीफ

पदार्पण टेस्ट में 150 से अधिक रन बनाने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. उनकी पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में एक पारी और 141 रन से हराया. बीसीसीआई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो डाला जिसमें 21 वर्ष के जायसवाल ‘प्लेयर आफ द मैच’ पुरस्कार जीतने के बाद होटल के कमरे में लौट रहे हैं.

जायसवाल ने सीढियां चढते हुए कहा ,‘‘बहुत अच्छा लग रहा है कि पहले ही टेस्ट में प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला. यह बहुत लंबा सफर था और मैं बहुत खुश हूं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ देखते हैं कि भविष्य में क्या है. यह मेरे अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरूआत ही है. ईश्वर से प्रार्थना है कि इसी तरह खेलता रहूं और टीम के लिये योगदान देता रहूं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी को धन्यवाद. यह मेरे लिये यादगार पल है.’’ इससे पहले पुरस्कार लेते हुए उन्होंने कहा था कि देश के लिये टेस्ट खेलना उनके लिये भावुक पल है और उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को उनकी सलाह के लिये धन्यवाद दिया था. उन्होंने कहा ,‘‘ हमने तैयारी बहुत अच्छी की थी. मैने राहुल सर से काफी बात की और उनसे बहुत कुछ सीखा.

सभी चयनकर्ताओं और रोहित सर को मुझमें भरोसा दिखाने के लिये धन्यवाद. मैं इसी के लिये मेहनत कर रहा था.’’ उन्होंने कहा ,‘‘भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट खेलना खास है और जज्बाती भी. अभी यह शुरूआत ही है.  मुझे अपना फोकस बनाये रखना होगा और मेहनत करते रहनी होगी. मैं सभी को धन्यवाद देता हूं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी