देश की खबरें | मालाबार अभ्यास का पहला चरण मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में शुरू होगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नौसैनिकों के बीच मालाबार अभ्यास का पहला चरण मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में विशाखापत्तनम से शुरू होगा। यह अभ्यास चार देशों के रणनीतिक हितों के बढ़ते संबंध को दर्शाता है।

यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लगभग छह महीने से सीमा गतिरोध चल रहा है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में काफी तनाव आ गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आज दूसरे चरण की 94 सीटों पर वोटिंग, तेजस्वी, तेजप्रताप यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर.

जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का भी कई मुद्दों पर पिछले कुछ महीनों से चीन के साथ मतभेद रहा है।

पिछले महीने, भारत ने घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया मालाबार अभ्यास का हिस्सा होगा।

यह भी पढ़े | असम-मिजोरम सीमा विवाद गहराया, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को भेजा रिपोर्ट: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ये चारों देश मुख्य रूप से भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के सैन्य विस्तारवाद से निपटने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

अभ्यास का पहला चरण 3 से 6 नवंबर तक होगा जबकि इसका दूसरा चरण 17 से 20 नवंबर तक अरब सागर में आयोजित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)