कटक (ओडिशा), 29 मार्च कटक नगर निगम ने उड़ीसा उच्च न्यायालय को बताया की महानदी की प्रमुख सहायक नदियों में सीवर का अशोधित पानी गिरना जल्द बंद हो जाएगा।
अदालत खान नगर खपुरिया पूजा समिति द्वारा कठजोड़ी नदी में अशोधित जल-मल गिरने के मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए छह साल पहले दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
नदी में जहां सीवर का पानी गिरता है, वहां पानी की गुणवत्ता के संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गंभीर चिंता जताए जाने के बाद यह आश्वासन मिला है।
सीएमसी के अधिकारी ने अदालत को बताया, ‘‘शहर के सीवेज को एक भूमिगत लाइन के जरिए मातागाजपुर स्थित जल-मल शोधन संयंत्र तक पहुंचाया जाएगा।’’
उन्होंने बताया, ‘‘प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए सीवेज का शोधन करने के बाद उसे नदी में डाला जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY