विदेश की खबरें | अदालत ने ट्रंप को स्टॉर्मी डेनियल्स की कानून फीस भरने के लिए 44,100 डॉलर देने के आदेश दिए

यहां की सुपीरियर कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के ठीक 11 दिन पहले हुए समझौते पर डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ वाद जीत लिया है। समझौते के मुताबिक हारने वाले पक्ष को वकीलों का शुल्क अदा करना होगा।

व्हाइट हाउस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़े | FATF List: पाकिस्तान ने पहली बार माना भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कराची में रहता है.

राष्ट्रपति के तत्कालीन निजी वकील माइकल कोहेन ने डेनियल्स को 1,30,000 डॉलर दिए थे। अभिनेत्री ने अपने कानूनी नाम स्टेफनी क्लिफॉर्ड के नाम से वाद दायर किया था। ट्रंप के निर्वाचित होने के बाद डेनियल्स ने समझौते को निष्प्रभावी करने के लिए मामला दायर किया।

ट्रम्प और उनके समर्थक इस बात से इनकार करते रहे कि राष्ट्रपति को इसके बारे में जानकारी थी लेकिन ट्रंप ने मई 2018 में ट्विटर पर इसे स्वीकार किया और कहा कि उन्होंने डेनियल्स को दी गयी राशि कोहेन को अदा की थी।

यह भी पढ़े | Pakistan Imposes Sanctions on 88 Terror Outfits: FATF की ब्लैक लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान ने हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम सहित 88 आतंकियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)