मथुरा, दो दिसम्बर वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 26 नवम्बर की शाम लापता हुई आठ वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि बच्ची के शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया था।
वृन्दावन में छटीकरा रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग के पास सुनरख गांव के जंगल में 27 नवम्बर की सुबह बालिका का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने वहां अक्सर घूमते देखे गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और बच्ची के परिजनों ने भी उस पर शक जताया था।
यह भी पढ़े | MHT-CET 2020 Counselling: एमएचटी सीईटी काउंसलिंग की डेट, शेड्यूल, पंजीकरण डिटेल्स यहां देखें.
पुलिस अधीक्षक (शहर) उदय शंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के यौनांग में सामान्य से ज्यादा चोटें हैं और बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है इसलिए इसका साइको टेस्ट कराया जाएगा।
यह भी पढ़े | Ex-Judge C S Karnan Arrested: मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन चेन्नई में गिरफ्तार, ये है मामला.
इस मामले में मंगलवार को बालिका के परिजन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं और जब तक अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा जाएगा, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।
पीड़ित परिवार के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता कर रहे हैं और पकड़े गए आरोपी की गतिविधियों की जानकारी भी परिजनों को दी गई है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले की जटिलताओं को हल करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY