एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सेना सीमाओं पर मुस्तैद, हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगी : जनरल पांडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर पूरी तरह मुस्तैद है और हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है।

देश की खबरें | सेना सीमाओं पर मुस्तैद, हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगी : जनरल पांडे

नयी दिल्ली, 14 जनवरी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर पूरी तरह मुस्तैद है और हर कीमत पर देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है।

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तीन साल से जारी गतिरोध के बीच सेना प्रमुख का यह बयान आया है।

सेना दिवस की पूर्व संध्या पर जनरल पांडे ने कहा कि बल सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए ‘‘अटूट संकल्प’’ के साथ पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सेना का मौलिक चरित्र, मूल लोकाचार और पेशेवर दृष्टिकोण इसे नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सक्षम बनाएगा।

जनरल मनोज पांडे ने कहा, ‘‘सेना का प्रत्येक जवान सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्र के लिए किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए एक अटूट संकल्प के साथ पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’

‘ऑल इंडिया रेडियो’ पर प्रसारित एक संदेश में पाकिस्तान का नाम लिए बिना जनरल पांडे ने कहा कि सेना अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पेशेवर दृष्टिकोण के साथ जम्मू-कश्मीर में ‘‘छद्म युद्ध’’ से निपट रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).