देश की खबरें | ठाकरे सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी : चंद्रकांत पाटिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 11 नवंबर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार कहा कि हालांकि उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार को इस महीने एक साल पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: NDA को बहुमत मिलने पर CM नीतीश कुमार का पहला ट्वीट, पीएम मोदी के लिए कही ये बात.

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि यदि अभी चुनाव हो जाए तो 1,000 में से 900 लोग कहेंगे कि वे भाजपा को वोट देंगे।

यह पूछे जाने पर कि बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य जगह उपचुनावों में जीत के बाद क्या भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के प्रयास ‘शुरू’ करेगी, पाटिल ने कहा कि पार्टी सरकार को अपदस्थ करने वाला कोई काम नहीं करेगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: बिहार चुनाव में NDA की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी मुख्यालय: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘हम विपक्ष में बैठने और अगले चार साल मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम करने को तैयार हैं, लेकिन यह सरकार चार साल तक नहीं चल पाएगी।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ‘‘महिलाओं पर अत्याचार’’ के चलते लोग राज्य सरकार की विदाई चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जलगांव जिले के परोला तहसील क्षेत्र में एक लड़की से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हाथरस (उत्तर प्रदेश) में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन जिस तरह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस गए, उस तरह क्या वे यहां पीड़ित परिवार से मिलने आए?’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो संविधान के विपरीत हो। इस सरकार को अपदस्थ करना हमारी संस्कृति नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)