कोरापुट, 25 अक्टूबर ओडिशा में कोरापुट जिले के कुंडुली में बुधवार को दो युवकों की हत्या के बाद तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान टेमा गांव के गोवर्धन पंडका और कुंडुली के राजकुमार के रूप में हुई जिनकी उम्र लगभग 30 साल थी।
अधिकारियों ने कहा कि राजकुमार और उसके पिता गोलुरु ने गोवर्धन पर उस समय हमला किया जब वह कुंडुली बाजार जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र ने गोवर्धन पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, घटना का पता चलने पर गोवर्धन के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तथा राजकुमार और उसके पिता पर हमला कर दिया जिसमें राजकुमार की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा, ‘‘गोलुरु को चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए कुंडुली अस्पताल ले जाया गया।’’
कोरापुट के पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर ने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हत्याओं का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है। जांच के बाद सटीक कारण पता चलेगा।’’
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY