जरुरी जानकारी | अप्रैल में दूरसंचार कंपनियों ने गंवाये 82 लाख ग्राहक, दबाव बने रहने की आशंका: रिपोर्ट

मुंबई, 29 जुलाई दूरसंचार कंपनियों ने अप्रैल में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान 82 लाख ग्राहक गंवा दिये। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण ग्राहकों को जोड़े रखने में दूरसंचार कंपनियों को आगे भी दबाव का सामना करना पड़ेगा।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि इससे पहले मार्च महीने में दूरसंचार कंपनियों ने 28 लाख ग्राहक गंवाये थे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक नुकसान में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया रहीं। हालांकि रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में इस दौरान वृद्धि देखने को मिली।

रिपोर्ट के कहा गया, ‘‘पूरे उद्योग जगत के हिसाब से मार्च और अप्रैल में ग्राहकों की संख्या में क्रमश: 28 लाख और 82 लाख की मासिक गिरावट आयी। इस गिरावट का कारण भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में कमी आना है। जबकि रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में इस दौरान वृद्धि हुई।’’

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

एजेंसी ने कहा, ‘‘मार्च के अंत में लगाया गया लॉकडाउन अप्रैल के दौरान पूरे महीने लागू रहा। ग्राहकों की संख्या में इसके कारण गिरावट आयी है। ग्राहकों को लेकर दूरसंचार कंपनियों के ऊपर आगे भी दबाव बना रहेगा।’’

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन का सभी आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है। विश्लेषकों के अनुसार, महामारी के कारण इस वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)