देश की खबरें | स्थानीय लोगों को नौकरियां देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन देगा तेलंगाना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, छह अगस्त तेलंगाना मंत्रिमंडल ने एक नयी नीति को मंजूरी दी है जिसके तहत राज्य में स्थित उद्योगों में अधिकांश नौकरियां स्थानीय लोगों को दी जाए और स्थानीय युवकों को नौकरियां देने वाली कंपनियों को अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

अतिरिक्त प्रोत्साहन देने के लिए कंपनियों को दो श्रेणियों में परिभाषित किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Palghar Lynching Case: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मामले में जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा.

बुधवार रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पहली श्रेणी में 70 प्रतिशत अर्द्ध कुशल और 50 प्रतिशत कुशल श्रम बल स्थानीय होना चाहिए जबकि दूसरी श्रेणी में 80 प्रतिशत अर्द्ध कुशल और 60 प्रतिशत कुशल श्रमबल स्थानीय होना चाहिए।

कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों को प्रौद्योगिकी शिक्षा संस्थान जैसे कि आईआईटी और पॉलिटेक्निक्स से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत मामले की जांच के लिए मुंबई आई बिहार पुलिस की टीम पटना लौटी, एसपी विनय तिवारी अब भी क्वारेंटाइन में है: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मंत्रिमंडल को लगता है कि राज्य में लगाए जा रहे उद्योगों में स्थानीय लोगों को अधिक अवसर मिलने चाहिए। मंत्रिमंडल ने स्थानीयों को नौकरियों के अधिक अवसर मुहैया करा रहे उद्योगों को प्रोत्साहन देने का फैसला भी किया है।’’

इसमें बताया गया कि उद्योग मंत्री के टी राम राव के नेतृत्व में उद्योग विभाग ने एक नीति का मसौदा तैयार किया है जिस पर बुधवार को मंत्रिमंडल ने चर्चा की।

मंत्रिमंडल में राज्य में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का भी फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)